23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / फायरिंग की, दबोचकर गाड़ी में ठूंसा, ग्राम प्रधान को फिल्मी अंदाज में उठा ले गए गुंडे

फायरिंग की, दबोचकर गाड़ी में ठूंसा, ग्राम प्रधान को फिल्मी अंदाज में उठा ले गए गुंडे

उत्तर प्रदेश के आगरा में फायरिंग कर ग्राम प्रधान को दबंग फिल्मी स्टाइल में उठा ले गए। दबंगो ने कमरे में बंद कर प्रधान को जमकर पीटा और उसे जान से मारने की भी कोशिश की।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Suvesh shukla

•

Updated: 25 Dec 2023, 2:11 PM IST

goons took away gram pradhan at gunpoint and beat him severely

यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान को दबंग उठा ले गए। ग्राम प्रधान को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट भी की। प्रधान का आरोप है कि उसके गले में फंदा डालकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई।


गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद
घटना शुक्रवार की रात की है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि रात के आठ बजे के करीब वह अपनी कार से घर जा रहे थे। बिचपुरी तिराहे पर एक गाड़ी को उन्होंने हॉर्न दिया। गाड़ी में बैठे गुड्डा चौधरी और आजमपाड़ा के निवासी शौकत अली उर्फ फौजी सवार थे। उन्होंने उनकी गाड़ी रुकवा ली। प्रधान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें वो बाल-बाल बच गए। इसके बाद गुड्डा और शौकत ने उन्हें दबोच कर गाड़ी में भर लिया और शौकत के घर ले गए। वहां ले जाकर उन्हें कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि शौकत के घर उसके भाई, बहन और पत्नी ने भी उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्हें पंखे से लटका कर मारने की कोशिश भी की। किसी तरह से वह वहां से बचकर निकले।


4 नामजद और 6 अज्ञात पर केस दर्ज
ग्राम प्रधान की शिकायत पर 4 लोगों को नामजद और 6 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान की पुरानी रंजिश और गाड़ी हटाने के पुराने विवाद को लेकर मामला हुआ है। वहीं पुलिस ने शौकत की बहन रजिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।