कहा ले लिया होगा दूसरा जन्म
उन्होंने दोनों को डांटते हुए कहा, रोना बंद करो, यह तो मृत्युलोक है, यहां मृत्यु उत्सव है, तुम्हें अपनी मां को ढोल बाजे के साथ विदा करना चाहिए था और तुम तो उसको घाट तक पहुंचा भी न पाए होगे तब तक वह दूसरा जन्म ले चुकी होगी। फिर मेरी तरफ मुखातिब होकर कहा-वह ब्रम्हमुर्त में गई है। समाजसेवी थी। वह फिर से कोई अच्छी जगह जन्म ले ली होगी। कर्मों का फल मिलता है। इस पर मैंने पूछा, आप नास्तिक होकर आत्मा में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, हां अमेरिका में एक मरते हुए आदमी को शीशे के बंद बॉक्स में बंद कर दिया गया था। दम टूटा तो उसकी आत्मा बॉक्स से निकल गई, जिधर से निकली वहां शीशा चटक गया। मैंने जोर देकर पूछा तो आपको पूरा विश्वास है कि आपकी पत्नी जन्म ले चुकी होगी, उन्होंने कहा-सौ प्रतिशत। ...तो नीरज ने भी यह भी सोचा होगा, वह अगला जन्म लेंगे।