आर्थिक हालत खराब, प्रशासन से गुहार
भागीरथ के परिजनों का कहना है कि घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। घर में जो भी था, इलाज में खर्च हो गया। अब भगीरथ की पत्नी अपने बच्चों संग पति के इलाज के लिये दर दर मदद की भीख मांग रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि 2 मई को आए तूफान की चपेट में टिन शेड गिरने से भगीरथ घायल हुआ था। पैर में हुए फैक्चर के ऑपरेशन के लिए पैसे न होने के कारण परिजन युवक को घर ले आए। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन ऑपरेशन नहीं करा पा रहे हैं । शासन की तरफ से आर्थिक मदद के रूप में केवल 4300 रुपये का मुआवजा मिला है। जो कि इस इलाज के लिए नाकाफी है। अब परिवार प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि उसके इलाज के लिए कोई व्यवस्था की जाए।