सौंपी गई जिम्मेदारी
मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार मादंड ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी का दायित्व है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत् समस्त अध्यापकों को निर्देशित करें कि प्रत्येक दिन सुबह 15 मिनट बच्चों को शौचालय के प्रयोग करने तथा खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में, साबुन से हाथ धोने के फायदे, अन्य स्वच्छता सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा करने साथ ही अभियान अन्तर्गत प्रतियोगिता करायें जैसे-स्वच्छता से सम्बन्धित चित्रकला, स्वच्छता सम्बन्धित गीत-लेखन, स्वच्छता सम्बन्धित नारे लेखन, स्वच्छता सम्बन्धित निबन्ध लेखन आदि गतिविधियों को आयोजित कराकर बच्चों को पुरस्कृत किया जाए।