5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में पुलिस देख भाग खड़ा हुआ दूल्हा, खेत में छिप गई दुल्हन

— दूल्हे को भागता देख बाराती भी भागे, पुलिस ने नाबालिग दुल्हन को किया बाल कल्याण समिति के सामने पेश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 23 Apr 2022, 9:23 AM IST

Marriage

Marriage

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। ताजनगरी में दुल्हन ब्याहने गया दूल्हा पुलिस देखकर भाग खड़ा हुआ। दुल्हन भी खेत में जाकर छिप गई। दूल्हे को भागता देख बाराती भी भाग खड़े हुए। पुलिस ने आधा घंटे बाद दुल्हन को खेत से खोज लिया और उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। वहीं चाइल्ड लाइन ने दो स्थानों पर नाबालिग की शादी रुकवाई।

घटना 19 अप्रैल रात्रि की है

घटना 19 अप्रैल रात्रि की है। चाइल्ड लाइन को मंसूखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की शादी कराने की जानकारी मिली। जिस पर वह पुलिस को लेकर गांव में पहुंची। पुलिस पहुंची तो देखा कि दूल्हा बरात लेकर दरवाजे पर पहुंच चुका था। दूल्हे और उसके घर वालों की नजर पुलिस पर पड़ते ही वहां से भाग गए। उसके साथ आए बरातियों को पता चला कि मामला नाबालिग की शादी का है, पुलिस उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सकती है तो वह भी भाग निकले। पुलिस और चाइल्ड लाइन किशोरी को रेस्क्यू कर अपने साथ ले आई। उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा। गुरुवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। उसकी मां भी पहुंची थी। मां ने लिखित में वादा किया कि वह बेटी के बालिग होने के बाद उसके हाथ पीले करेंगी। इसके बाद किशोरी को मां के सुपुर्द कर दिया गया।

युवक की हरकतों से डरकर शादी कर रही थी मां
बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुई किशोरी ने शादी के पीछे कहानी बताई। उसने बताया कि माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। वह दिन में काम पर चले जाते हैं। वह घर पर अकेली रह जाती है। गांव का ही एक युवक घर पर आकर उसे रोज परेशान करता है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जिसकी शिकायत मां से की तो वह डर गईं। मां ने समिति को बताया कि उन्हें डर लगा कि युवक कहीं उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न कर दे। इसीलिए वह उसकी शादी कर रही थीं।

बरहन और फतेहाबाद में भी किशोरियों की शादी रुकवाई
चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि बरहन में बुधवार की रात को 15 वर्षीय किशोरी की शादी उसकी बड़ी बहन के साथ हो रही थी। फेरों से पहले पुलिस और चाइल्ड लाइन ने शादी को रुकवा दिया। समझाने पर स्वजन बालिग होने पर शादी करने को राजी हो गए। वहीं फतेहाबाद में भी सातवीं की छात्रा की शादी उसके पिता और बाबा व दादी करा रहे थे। मायके में रहने वाली मां ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दे दी। चाइल्ड लाइन ने पुलिस की मदद से शादी को रुकवाया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश