20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / रिटायर्ड फौजी की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत

रिटायर्ड फौजी की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत

— थाना खंदौली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चली गोली, पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को पिस्टल समेत हिरासत में लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 1 Jul 2021, 10:46 AM IST

Pistol

Pistol

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी समारोह में गोली चलने से दुल्हे के फुफेरे भाई की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल समेत हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें—

न्यायालय को बम से उड़ाने की घमकी भरा पत्र मिलते ही उड़े पुलिस के होश, शुरू कराई चेकिंग

यह था पूरा मामला
थाना खंदौली आगरा के मुड़ी रोड स्थित वृंदावन गार्डन में सादाबाद क्षेत्र के भगैना गांव निवासी पूरन सिंह की बेटी रेनू की शादी थी। मुरसान निवासी सेवानिवृत्त फौजी विक्रम अपने बेटे अचल की बरात लेकर आए थे। इसमें मुरसान निवासी सेवानिवृत्त फौजी ज्ञानेंद्र अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था। वह दुल्हन का फूफा और दूल्हे के पिता का दोस्त है। वह इस शादी का बिचौलिया भी था।
यह भी पढ़ें—

आगरा में आसमान से बरस रही आग, सुबह ही तापमान पहुंचा 44 डिग्री


अचानक चली गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार तड़के चार बजे वृंदावन गार्डन में शादी की रस्में चल रही थीं। ज्ञानेंद्र और कुछ अन्य लोग बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी पूर्व फौजी ज्ञानेन्द्र की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली बारात में आए दूल्हे के फुफेरे भाई 17 वर्षीय भोगा निवासी बरौली बेस गोवर्धन के सीने में लग गई। गोली की आवाज सुनकर हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ लिया। थानाध्यक्ष खंदौली अरविंद निर्वाल ने बताया कि युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ज्ञानेंद्र को पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक कर रही है। सुबह दुल्हन की विदा हो गई। दोनों पक्षों के लोग अभी थाने पर जुटे हुए हैं।