ये है मामला
आगरा कैंट जीआरपी ने 3 शातिर बदमाशों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जीआरपी द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के झांसी साइट प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के पास बने स्टोर रुम के पास से गिरफ्तार किए गए हैं। शातिरों के पास से तीन चाकू, 8 मोबाइल, दो लैपटॉप सहित 11400 की नगदी बरामद की है। जीआरपी थाना आगरा कैंट के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम योगेश दुबे, बबलू उर्फ सुनहरी व गोविंद है।