जश्न की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतगणना शुरू होते ही गुजरात और हिमाचल के रुझान आना शुरू हुए, तो जश्न की तैयारी शुरू हो गई। भाजपा के जयपुर हाउस स्थित बृज क्षेत्र कार्यालय पर टीवी के सामने बैठकर भाजपा नेता रुझान की जानकारी लेते रहे। मतदान जब शुरू हुआ, तो कांग्रेस ने एक बार 86 सीटों पर बढ़त बनाई, लेकिन उसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया। भाजपा ने 108 और कांग्रेस महज 74 सीटों पर ही बढ़त बनाती दिखाई दी, तो भाजपा कार्यालय खुशियों से झूम उठा।