21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
बाइक एजेंसी संचालक को गोली मारकर फिल्मी स्टाइल में फरार हुए बदमाश
Play video

बाइक एजेंसी संचालक को गोली मारकर फिल्मी स्टाइल में फरार हुए बदमाश

थाना जैतपुर कचौरा मार्ग पर हुई घटना, पुलिस खोजबीन में जुटी

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jul 06, 2018

आगरा। मोटर साइकिल एजेंसी संचालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से एजेंसी संचालक घायल हो गया। बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की गोली से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर कचोरा मार्ग पर पाठक बजाज एजेंसी की है।

दो बाइक सवारों ने किए फायर
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत जोधपुर का चौराहा मार्ग पर पाठक बजाज एजेंसी नाम हर गोविंद सिंह पाठक पुत्र रामावतार निवासी जैतपुर की है।शुक्रवार दोपहर बाद दो बाइक सवार उनकी एजेंसी के सामने आए और उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनकी जांघ में जा घुसी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दुकानदार को आता देख बदमाश तमंचा लहराते हुए जयपुर मार्ग की ओर भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस बदमाशों की खोजबीन और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है दिनदहाड़े बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है।