2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह माह में पुलिया हुई धराशाई

स्थानीय नगरपालिका द्वारा वार्ड १४ स्थित नेहरू मार्केट में करवाया गया पुलिया का नवनिर्माण छ: माह में ही अपना स्थान छोड़ गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

vikas meel

•

Updated: 14 May 2017, 8:08 PM IST

photo

photo

संगरिया.

स्थानीय नगरपालिका द्वारा वार्ड १४ स्थित नेहरू मार्केट में करवाया गया पुलिया का नवनिर्माण छ: माह में ही अपना स्थान छोड़ गया। वार्ड १४ निवासी पेस्टीसाईड यूनियन के संरक्षक मुकेश वर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री प्रमोद जैन व नेहरू मार्केट के पवन कटारिया ने बताया की नवम्बर माह में हो रहे इसके नवनिर्माण के समय भी कमजोर निर्माण का विरोध जताया गया था परंतु नगरपालिका द्वारा मामूली मरम्मत करवाकर वार्डवासियों को शांत कर दिया।


वर्तमान में नाली के ऊपर लगे जाल को रोकने के लिए सीसी निर्माण में लगाए गए एंगल भी निकल कर सड़क पर नजर आने लगे है। संभावना है की एक-दो दिन में मरम्मत नहीं की गई तो जाली निकलकर बाहर आ जाएगी। इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में नागरिक प्रतिक्रिया दे रहे है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश