
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं में निकली चौंकाने वाली बीमारियां, शुगर के साथ हाई ब्लड प्रेशर से पुरुष बीमार
आगरा। 845 में से लगभग 600 से अधिक महिलाएं एनीमिक थीं। जो कमजोरी, चक्कर आना, भूख न लगने जैसी शिकायतें लेकर स्वास्थ्य शिविर में पहुंची। वहीं बाल विशेषज्ञ के पास पहुंचे 340 बच्चों में से 150 से अधिक में पेट में कीड़ों व 200 के करीब बच्चे कुपोषण का शिकार थे। महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण महाशिविर का योजन किया गया। जिसमें 3855 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
140 मरीजों को मोतियाबिंद
आंखों की परीक्षण लगभग 600 मरीजों ने कराया, जिसमें 140 मरीज मोतियामिंद के थे। अगले तीन दिनों में इनका नि:शुल्क ऑपरेशन कर चश्मा वितरत किया जाएगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित भसीन ने बताया कि 100 में लगभग 50 फीसदी मरीजों में मोतियाबिंद पहले से पका हुआ था। ऐसी स्थित में काले पानी होने का खतरा रहता है, आंखों की रोशनी का वापस आना मुश्किल होता है। चश्मे का नम्बर होने के बाद बी कई मरीज ऐसे थे जिन्हें अपनी आंखों के कमजोर होने के जानकारी ही नहीं थी। आंखों में इनफेक्शन के अधिक मामले थे।
शिविर में निशुल्क दवा बांटी
शिविर में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों ने अपना परीक्षण कराया। सबसे अधिक मरीज खांसी-जुकाम व जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर पहुंचे। शिविर में ब्लड प्रेशर व शुगर की भी निशुल्क जांच की गई। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जगन प्रसाद गर्ग, रीतेश अग्रवाल व सुरेश चंद गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल (शैलू) व महामंत्री मयंक अग्रवाल ने किया। शिविर संयोजक मंडल के कपिल अग्रवाल, मनीष गोयल, विभु सिंघल, प्रतीक गोयल ने व्यवस्थाएं सम्भाली। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडी अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अनिल मित्तल, सर्वेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अखिल बंसल, कुलवंत मित्तल, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, विकास बंसल आदि उपस्थित थे।
इन चिकित्सकों ने किया परीक्षण
डॉ. प्रदीप साने, डॉ. ललित भसीन, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. केएम बंसल, डॉ. रीतेश बंसल, डॉ. शैलेन्द्र जैन, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. मारुत दत्त बंसल, मनीष मित्तल, गौरव शर्मा, रचना सिंघल, योगेश सिंघल।
Updated on:
15 Mar 2019, 7:12 PM IST
Published on:
15 Mar 2019, 6:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.