कैम्पेन को रोचक बनाने के लिए जारी किया गया नम्बर
कैम्पेन से जुड़ी रेनू बाला ने बताया कि कैम्पेन के दौरान महिलाओं को 9643425425 नम्बर लिखा एक पत्रक दिया जायेगा। जिस पर कॉल करने पर चिटकनी रेडियो से वापस उसी नम्बर पर कॉल आयेगी। उधर से तीन कहानियां सुनायी जायेंगी। ये कहानियां तीन सहेलियों के जीवन पर आधारित होंगी। जिसके माध्यम से यह समझाने की कोशिश की जायेगी की कि गर्भ निरोधक साधनों को अपनाने से जीवन के सफर को कैसे सुहाना सफर बनाया जा सकता है। रेनू ने बताया कि जो सबसे ज्यादा बार इन कहानियों को सुनेगा उन्हें उपहार भी दिया जायेगा। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, यूनीसेफ के डीएमसी अमृतांशु, पापुलेशन सर्विस इण्टरनेशनल से कार्यक्रम प्रबंधक दीपक तिवारी, आनन्द व अभियान में सहयोग कर रहे टीम के सदस्य मौजूद रहे।