आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में जहां कभी हाईकोर्ट था, आज वही आगरा High Court bench की लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई को एक दो वर्ष से नहीं, बल्कि पिछले पांच दशकों से अधिवक्ता लगातार लड़ते आ रहे हैं। इन वर्षों में जब भी चुनाव हुए, तो नेता आश्वासन लेकर अधिवक्ताओं और आगरा की जनता के बीच पहुंचे तो जरूर, लेकिन सत्ता में आने के बाद लौटकर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।