आगरा। आप कहीं भी जा रहे हैं, तो सबसे बड़ी टेंशन होती है, कि आपका वाहन सुरक्षित है कि नहीं, लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हाईटेक सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन चोरी पर ब्रेक लगेगी। जल्द ही आपके वाहनों पर ये नई नंबर प्लेट नजर आएगी। परिवहन विभाग ने हाईटेक नंबर प्लेट तैयार करा ली हैं। ये नंबर प्लेट एल्युनियम की होगी, जिसमें विशेष लॉक होगा। इस नंबर प्लेट को न बदला जा सकेगा और नाहीं तोड़ा जा सकेगा। खास बात ये है कि ये नंबर प्लेट बाजार से भी नहीं बदली जा सकेगी।