22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण हादसे में बच्चों की चीखों से गूंज उठा यमुना एक्सप्रेस वे

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, आगरा में ताजमहल देखने आ रहे थे अमर भारती स्कूल के बच्चे

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 03, 2017

yamuna express way

accident

आगरा। ताजमहल देखने आ रहे स्कूली बच्चों से भरी बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई। इस हादसे में दर्जनों बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर लगातार हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घायल बच्चों को समुचित उपचार के लिए डॉक्टर्स की टीम जुट गई है। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर भी मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेस वे पर मच गई चीत्कार
यमुना एक्सप्रेस वे पर लगातार हादसे घटित हो रहे हैं। खंदौली के निकट शुक्रवार की सुबह स्कूल बस का टायन अचानक फट गया, जिससे बस असंतुलित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे चीखों से गूंज उठा। बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के अमर भारती स्कूल के बच्चे ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे थे। स्कूली बस यमुना एक्सप्रेस के रास्ते आगरा आ रही थी। बस खंदौली पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस का अगला टायर फट गया और बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस के पलटने के बाद चीख पुकार शुरू हो गई। यमुना एक्सप्रेस वे पर आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। आनन फानन में लोग राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। स्कूली बच्चों की चीख पुकार के बीच लोगों ने कई बच्चों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला।

रूंह कपा देने वाली घटना
स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूली बच्चों से भरी बस जैसे ही पलटी। चीख पुकार मच गई। लोग जब पहुंचे तो बहुत ही दर्दनाक मंजर सामने था। लहूलुहान अवस्था में बच्चे बस के अंदर पड़े थे। घायल बच्चों को लोगों ने निकाला। हादसे की सूचना यमुना एक्सप्रेस वे पुलिस और थाना खंदौली को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव काम में स्थानीय लोगों की मदद की और घायल बच्चों को उपचार के लिए आगरा की एसएन इमरजेंसी में भेजा। वहीं पुलिस ने फायर बिग्रेड को भी बुलाया। वहीं कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यमनुा एक्सप्रेस वे से पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया। आगर की इमरजेंसी में पांच घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में प्रांजल पुत्र ओमप्रकाश, कंचन हिमाचल प्रदेश, प्रीती पुत्री भूपेंद्र पाल सिंह जिला मंडी थाना कोहली और ओशन पुत्री अश्चनी के नाम शामिल हैं। वहीं कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एत्मादपुर में भी घायलों का इलाज चल रहा है।