ये है राय
मंटोला के रहने वाले मुजफ्फर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरा सम्मान है और ये पहले भी कह चुके हैं, जो भी फैसला आएगा, उसको मानेंगे। वहीं मंटोला निवासी नौसाद आलम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरा सम्मान है। देश में अमन चैन बनाए रखने के लिए ये जरूरी था। वहीं मंटोला निवासी मदन मौहरा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान है और जनता से अपील है कि ये भाईचारा ऐसी ही बनाए रखें। त्रिलोकीनाथ ने बताया कि आगरा में हमेशा भाईचारा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।