
आगरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर एक दिवसीय सामूहिक उपवास कार्यक्रम पूरे देश मे किया गया, जिसमें 21 अप्रैल को शहीद स्मारक संजय प्लेस आगरा पर जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा और महामंत्री गोविंद शर्मा के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम आहूत किया गया।
चार साल बाद भी सपना अधूरा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी मनीष अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए गर्जना की, कि जिन मुद्दों पर हिंदुओं ने एकजुट होकर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनवाई थी, वो मुद्दे 4 साल पूरे होने के बाद अभी भी अधूरे हैं। हिंदुओ की आस्था के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा अन्यथा हिन्दू महासभा जन आन्दोल के लिए बाध्य होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन मंत्री अनिकेत अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा उपस्तिथ हुए।
उपवास में बीजेपी सरकार से 5 सूत्रीय मांग की गई।
1. भव्य राम मंदिर का निर्माण
2. धारा 370 पर कार्यवाही व समाप्त करना
3. गौ हत्या पर कानून पारित करना
4. एक देश एक कानून लागू करना
5. जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना
2019 में होगा नया विकल्प
यदि सरकार जल्द ही इन संकल्पों पर कार्य नही करेगी, तो हिन्दू अपने को ठगा से महसूस कर 2019 में अन्य विकल्प पर कार्य करने के लिए बाध्य होंगे तथा समस्त वीर हिन्दू स्वयं अयोध्या जा कर राम काज पूर्ण करेंगे। उपवास में जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, महामंत्री गोविंद शर्मा, अनूप तोमर, पीयूष तायल, वी पी चौहान, विक्की ठाकुर, अजय कुमार, संजीव यादव, संजू शाक्य, सौरव सिंह, गिरवाल प्रताप सिंह, नित्यानंद, रमन, ओमेंद्र त्यागी, सोनू पंडित, सचिन त्यागी आदि उपस्तिथ हुए।