4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
हिंदू संगठन नकवी पर हमलावर, पुतले पर चलाईं तलवारें, कहा ऐसा ही हश्र होगा
Play video

हिंदू संगठन नकवी पर हमलावर, पुतले पर चलाईं तलवारें, कहा ऐसा ही हश्र होगा

कैबिनेट मंत्री के बयान को लेकर शुरू हो गया विवाद, माफी मांगने की चेतावनी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 8 Jun 2018, 7:28 PM IST

आगरा। भाजपा से अपने ही दूर होते जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के दिए बयान पर हिंदूवादी भड़के हुए हैं। हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को आक्रोश व्यक्त करते हुए नकवी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रतीकात्मक पुतले पर तलवारें भी चलाई गई। हिंदूवादियों ने चेतावनी दी कि यदि नकवी ने बयान पर माफी नहीं मांगी तो अंजाम खतरनाक साबित होगा।

बयान को लेकर बवाल, फूंका पुतला, चलाईं तलवारें
हिंदूवादी संगठन कैबिनेट मंत्री नकवी के उस बयान से नाराज हैं जो उन्होंने दो दिन पहले दिया है। हिन्दू ही आगे संगठन के अध्यक्ष गोविन्द पराशर ने कहा कि भारत सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो वह पुतले की तरह ही उनका भी हाल ऐसे ही कर देंगे। नकवी गद्दार हैं। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री नकवी ने कहा था कि अयोध्या की जमीन ना राम की है और ना ही मंदिर की, जिसके बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। गोविंद पाराशर ने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम से चुनाव में आती है। सौ करोड़ हिंदुओं के वोट से सरकार बनती है लेकिन, राम मंदिर नहीं बनता है। चुनाव जीतने के बाद भाजपाई राम मंदिर को भूल जाते हैं। अगर भगवान राम का अपमान किसी भी मंत्री ने किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जिस प्रकार पुतले का हश्र किया है उसी प्रकार मंत्री का भी किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश