आगरा। होली के पावन त्योहार पर ताजमहल के साये में विदेशी मेहमानों ने जमकर मस्ती की। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकमानाएं दीं, साथ ही होली के गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए। ताजमहल के पास वीवीआईपी रोड स्थित कलाकृति पर होली के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली के इस महोत्सव में विदेशी मेहमान खुद को नहीं रोक पाए। रंगों का ये त्योहार उन्होंने धूम धाम से मनाया, तो वहीं भारतीय व्यंजन, गुजिया, पापड़, मठरी का स्वाद भी चखा। विदेशी मेहमानों ने जमकर ठंडाई भी पी।