7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
जानें मोटापा दूर करने का ज्योतिषीय उपाय, देखें वीडियो
Play video

जानें मोटापा दूर करने का ज्योतिषीय उपाय, देखें वीडियो

मोटापा के लिए बृहस्पति ग्रह जिम्मेदार हैं। अगर बृहस्पति खराब या विपरीत दिशा में चल रहे हैं तो शरीर के अंदर मोटापे की स्थिति घटाते और बढ़ाते हैं।

Google source verification

आगरा। हमारे शरीर का संचालन ग्रहों द्वारा किया जाता है। स्थूलकाय यानी मोटापा के लिए बृहस्पति ग्रह जिम्मेदार हैं। अगर बृहस्पति खराब या विपरीत दिशा में चल रहे हैं तो शरीर के अंदर मोटापे की स्थिति घटाते और बढ़ाते हैं।

ये है उपाय

कचहरीघाट निवासी पंडित रवि शर्मा ने बताया- अगर बृहस्पति नीच के हैं, तो बृहस्पति का उपाय करें। बुरी आदतें छोड़ें। चिकित्सकीय परामर्श और ज्योतिषीय उपाय करें तो मदद मिलती है। चिकित्सा इसलिए करनी चाहिए कि अगर शरीर के अदंर पहले से कोई बीमारी है, तो ठीक होगी। अगर शरीर के अंदर कोई बीमारी नहीं है (जैसे थॉयराइड आदि) और मोटापा हो रहा है तो ज्योतिषीय उपायों से नियंत्रण हो जाएगा। उपाय यह है कि गुरुवार को पांच बेसन के लड्डू, हल्दी की गांठ, पीला जनेऊ और दक्षिणा रखकर ब्राह्मण को दान दें। मैदा, चीनी और घी का दान करें। इनका सेवन न करें। निश्चित रूप से मोटापा कम होगा।