ये हैं अधिकार
इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने मानव अधिकारों को उचित व व्यापक रूप में जाना। उन्होंने प्रमुख मानव अधिकार जैसे शोषण, हिंसा से मुक्त जीवन, अपनी अभिव्यक्तियों को स्वतंत्रता पूर्वक दूसरों के समक्ष व्यक्त करना, अपनी दैनिक आवश्यकताओं की जैसे भोजन, जल इत्यादि की समुचित आपूर्ति के बारे में जाना। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक ने इस प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश प्रेक्षित किया गया कि आज के युग में मानव अधिकारों की उचित परिभाषा व जानकारी देने हेतु मानव अधिकार शिक्षा अनिवार्य रुप से आज के बच्चों को दी जानी चाहिए।