1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव की पार्टी के इस नेता के भाई की मौत के बाद जमकर हुआ बवाल, जाम लगाकर किया हंगामा…

थाना सदर क्षेत्र में शुक्रवार को शिवपाल यादव की पार्टी के नेता के बड़े भाई की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Jun 2019, 4:15 PM IST

Young man death

Young man death

आगरा। थाना सदर क्षेत्र में शुक्रवार को शिवपाल यादव की पार्टी के नेता के बड़े भाई की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल यादव ने सपा में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं से जो कहा, उससे सियासी दलों में मच गई हलचल

नीचे देखें हादसे का पूरा वीडियो -

यहां का मामला
ये मामला थाना सदर क्षेत्र के शमसाबाद मार्ग का है। यहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता रिंकू यादव के बड़े भाई बॉबी यादव अपनी एक्टिवा से कहीं जा रहे थे। बताया गया है कि कहरई मोड़ पर एक्टिवा फिसल गया, जिससे वे सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से तेज गति से आ रही मैक्स गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। बॉबी के सिर के ऊपर से मैक्स का पहिया गुजर गया। इससे बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - LIVE VIDEO: उत्तर प्रदेश के इस शहर से बड़ी खबर, मुस्लिम बाहुल्य ऐरिया में पथराव, मच गई अफरा तफरी

लोगों में फूटा आक्रोश
प्रसपा नेता के बड़े भाई की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौके पर जुट गये। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शमशाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। मृतक के परिजनों ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी मैक्स चालक फरार है।

ये भी पढ़ें - यूपी के इन शहरों में आंधी तूफान का तांडव, 11 मौत होने पर सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश