आगरा। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंगदपुर में गुरुवार देर रात विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं पत्नी का शव पंखे पर लटका देख पति ने पास के गांव के पेड़ पर फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अब चर्चा ये है कि ये प्रेम था या डर। वह अपनी पत्नी से बेहद प्रेम भी करता था और चर्चा ये भी है कि पत्नी की इस तरह मौत के बाद वह फस न जाए, इसलिए ये कदम उठाया है।