2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुरालीजनों ने पत्नी को नहीं भेजा, तो पति ने कर लिया पत्नी के भाई का अपहरण…

पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं परिजन इस मामले को लेकर चिंतित हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 4 Jun 2018, 9:56 AM IST

Husband kidnapped

Husband kidnapped

एटा। पति ससुराल से पत्नी को बुलाने के लिए पहुंचा था। ससुरालीजनों ने पत्नी को साथ भेजने से इंकार कर दिया, इस पर गुस्साए पति ने पत्नी के भाई का अपहरण कर लिया। मामले में ससुरालीजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना बागवाला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं परिजन इस मामले को लेकर चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें - निर्दयी प्रेमी की ये कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है

ये है मामला
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बरथरी का मामला है। यहां का रहने वाला देवेन्द्र किसी काम से बाजार गया था। बताया गया है कि वहां पर फिरोजाबाद के रसूलपुर का रहने वाला उसका बहनोई सौरभ अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और कार में उसे डालकर अपने साथ ले गया। उसके बाद से देवेन्द्र का कोई पता नहीं लग सका है। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें - चम्बल नदी में मौत के खेल का ये वीडियो दहला देगा आपका दिल

पुलिस के पास पहुंचे परिजन
मामले की जानकारी होने के बाद परिजन थाना बागवाला पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बागवाला अखिलेश तिवारी ने बताया कि युवक के अगवा करने के बारे में काफी जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही युवक को बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की चार साल पहले देवेन्द्र की बहन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी में विवाद रहने लगा, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली आई थी। जब पति उसे बुलाने के लिए ससुराल पहुंचता, तो ससुरालीजन उसे भेजने से इंकार कर देते थे। इसी से गुस्साए पति ने पत्नी के भाई का अपहरण किया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश