10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 28 साल बाद जब नहीं हुई संतान, तो पत्नी को दी ऐसी खौफनाक सजा कांप जायेगी रूह

शादी के 28 साल बीत चुके, लेकिन उसकी एक बच्चे की हसरत पूरी न हो सकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Sep 2018, 8:41 AM IST

Husband murdered

Husband murdered

आगरा। शादी के 28 साल बीत चुके, लेकिन उसकी एक बच्चे की हसरत पूरी न हो सकी। इसी के चलते किसान तनाव में आ गया। पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ तो रोज होता था, लेकिन गुरुवार रात जो हुआ, वो खौफनाक था। खाट पर सो रही पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - भाजपा ने बना लिया 2019 का प्लान, इन 13 सीटों पर महागठबंधन के होश उड़ाने की तैयारी

यहां का है मामला
ये मामला थाना जैतपुर के गांव कमौनी का है। यहां का रहने वाला 52 वर्षीय जनवेद यादव किसान है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्ष पूर्व उसकी शादी सर्वेश के साथ हुई थी। शादी के इतने वर्ष बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं हो सकी, जिसके चलते पति पत्नी में तनाव रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि आये दिन दोनों में झगड़े भी होते थे, लेकिन ये छोटे मोटे झगड़ों का अंजाम इतना खौफनाक होगा, किसी ने भी नहीं सोचा था।

ये भी पढ़ें - एलपीजी गैस हॉकर्स की अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू, गैस की किल्लत झेलने को हो जाइये तैयार

पत्नी को दर्दनाक मौत
बताया गया है कि जनवेद गुरुवार को बीहड़ से भैंस चराकर लौटा था। आते वही पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। दोनों में बहस होने लगी। मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ। पत्नी जब खाट पर लेटी हुई थी, तभी अचानक जनवेद ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर प्रहार किया। एक के बाद एक कर कई बार किये गये, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस की मानें तो जनवेद मानसिक रूप से बीमार भी है।