2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा बाजार आपने नहीं देखा होगा, जहां सड़क पर नहीं होती लोगों के लिए निकलने की जगह

आगरा का सबसे पुराना बाजारा दरेसी, यहां यदि एक बार आप फंसे तो आपको निकलने की जगह तक नहीं मिल पाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Jun 2018, 12:06 PM IST

Illegal parking

Illegal parking

आगरा।ताजमहल के शहर आगरा का सबसे पुराना बाजारा दरेसी, यहां यदि एक बार आप फंसे तो आपको निकलने की जगह तक नहीं मिल पाएगी। पार्किंग की जगह न होने के चलते व्यापारी और ग्राहकों के वाहन बीच सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। फिर नजारा कुछ ऐसा होता है, कि राहगीर भी इस बाजार से नहीं गुजर पाते हैं।

ये भी पढ़ें - मानसून से पहले शुरू होने जा रहा हरितमा, जानिए क्या होगा

यहां का है ये नजारा
श्री लक्ष्मी नारायण मार्ग दरेसी नंबर एक का ये नजारा है। यहां लगभग 150 से 200 गाडियां अवैध पार्क की जाती हैं। इस क्षेत्र में यहां की ही नहीं अपितु आस पास के क्षेत्रों तक की गाड़ियों को अवैध रूप से पार्क किया जाता है, जिससे कई प्रकार की परेशानियों का सामना आए दिन लोगों को करना पड़ता है। क्षेत्र में गर्ल्स इंटर कॉलेज भी है, इस अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम में इन छात्राओं को भी परेशानी होती है। श्री मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों में देशी ही नहीं अपितु विदेशी भी शामिल होते हैं, जिन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी के चलते सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का अटक गया रिजल्ट

गलियों में भी अवैध पार्किंग
यहां की खास बात ये भी है कि मुख्य मार्ग पर ही नहीं, बल्कि इस समूचे क्षेत्र की गलियों तक में गाडियां अवैध रूप से पार्क की जाती हैं। इस क्षेञ में थोक व्यापार अधिक होता है, जिस कारण बाहर के व्यापारी अधिक आते हैं। साथ ही अधिकतर महिलाएं यहां खरीददारी के लिए आती हैं, जो कि आये दिन जाम में फंस असहज महसूस करती हैं। अवैध पार्किंग में वाहन भी चोरी होते रहते हैं, फिर भी कोई सुध नहीं लेता। शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल होने से क्षेञ संवेदनशील भी है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

ये भी पढ़ें - जीटी रोड पर 6 मई से गरजेगा महाबली, फोरलेन का कार्य पकड़ेगा रफ्तार

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश