10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: आज से दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

गुरुवार सुबह से ही छाए रहे बादल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 12 Dec 2019, 9:36 AM IST

 Heavy rain flooded several places in gwalior

दो डिग्री गिरा पारा, उत्तरी हवाओं ने कंपकंपाया, अब बनी यह स्थिति

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। सुबह के मौसम की बात करें, तो पांच बजे मौसम साफ था, लेकिन इसके बाद शहर में धुंध छाना शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानमुान के साथ अगले 48 घंटे में बारिश होने की संभवना है।

ये भी पढ़ें - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्‍वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा, राज्यपाल ने दिया आदेश

ये रहा तापमान
आगरा के मौसम की बात करें, तो कोहरे ने दस्तक दे दी है। बुधवार की रात कोहरे की चादर ने शहर को ढ़क लिया। हालांकि शहरी क्षेत्र में इसका इतना प्रभाव नहीं दिखाई दिया, लेकिन ग्रामीण एरिया में कोहरे के चलते कुछ भी नहीं दिखाई दिया। वहीं ताजमहल पर भी कोहरे के कारण पर्यटक ताज का दीदार दूर से नहीं कर पा रहे थे। तापमान की बात करें, तो गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - Weather Alert: कोहरे ने दी दस्तक, अब बारिश के लिए हो जाएं तैयार
आफत की बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन यानि आज और 13 दिसंबर को बारिश की संभावना है। इस बारिश के साथ ही गलनभरी सर्दी की शुरुआत होगी, लेकिन ये बारिश किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। इस समय बारिश से किसानों की सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंचेगा।