23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / यूपी में कोहरे की होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

यूपी में कोहरे की होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Forecast: कई राज्यों में बारिश के बीच यूपी के मौसम को लेकर IMD ने बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Suvesh shukla

•

Updated: 24 Dec 2023, 7:31 PM IST

IMD issued heavy fog rain orange alert in up latest weather forecast

IMD Orange Fog Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में ठंड,बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम बदल सकता है। इस महीने के आखिर तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक दे सकता है। जिसके चलते उत्तर पश्चिम मध्य भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी इस बीच यूपी का मौसम भी अंगड़ाई ले सकता है। जिसका असर अभी से देखने को मिलने लगा है। यूपी हाड़ कंपाने वाली ठंड से कांप रहा है।

तेजी से गिरेगा तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम का अवलोकन कर मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर ठंड के बढ़ने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।


IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट होने के बाद मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। IMD ने प्रदेश के तीन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऑरेंज अलर्ट यानी बहुत ही घने कोहरे की चादर से इन जिलों के ढके जाने की संभावना है। वहीं लगभग 30 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। हालांकि, प्रदेश में मौसम अभी शुष्क ही रहने वाला है। लेकिन भारी कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना आपको करना पड़ सकता है।