2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Up Weather Alert: 26, 27 और 28 दिसंबर को सर्दी तोड़ेगी सारे रिकार्ड, पड़ेगा भीषण कोहरा, जानिये 1 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

एक जनवरी का जश्न भी बेहद सर्द होगा। सर्दी तो बढ़ेगी, इसके साथ ही घना कोहरा भी रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 23, 2019

rain

rain

आगरा। मौसम ने करवट बदल ली है। सर्दी के तेवर सख्त हो गए हैं। घना कोहरा अब और भी परेशान करेगा। मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 और 28 दिसंबर को सर्दी सारे रिकार्ड तोड़ेगी। पारा 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके साथ ही भीषण कोहरा भी पड़ेगा। एक जनवरी तक मौसम का ये क्रम जारी रहेगा। सूर्य देव के दर्शन भी मुश्किल हैं।

मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर यानि आज और 24 दिसंबर को पारा गिरेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम के ये तेवर 25 दिसंबर से फिर बदल जाएंगे। 25 दिसंबर को सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सकेंगे, वहीं कोहरे के साथ 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम पारा रहेगा। इसके अगले तीन दिन यानि 28 दिसंबर तक सर्दी के तेवर बेहद तल्ख रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान इन तीन दिनों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस के आस पास पहुंचने का अनुमान है।


बेहद सर्द होगी एक जनवरी
वहीं एक जनवरी का जश्न भी बेहद सर्द होगा। सर्दी तो बढ़ेगी, इसके साथ ही घना कोहरा भी रहेगा।