यहां का है मामला
न्यू आगरा क्षेत्र के जगनपुर निवासी नीलू पेंटर है। नीलू के भाई साहब सिंह ने बताया कि नीलू टीवी देख रहा था, जबकि उसकी पत्नी राधा बाजार से दवा लेने गई थी। दोनों बच्चे विनय (पांच) और मुक्का (ढाई) घर के आंगन में खेल रहे थे। आंगन में पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। मुक्का खेलते समय बाल्टी में गिर गया। इसके बाद निकल नहीं सका। कुछ देर बाद नीलू कमरे से बाहर आया, उसने बच्चे को बाल्टी में पड़ा देखा। वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।