29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस छोटे से संवाद से समझिए गाय में ये विशेष गुण क्यों है?

गाय बोली - हे कान्हा ! एक बार जब पूतना नाम की राक्षसी ने तुम्हें अपना विषैला दूध पिलाया था, तब भी तुमने उसे अपनी माँ की ही उपमा दी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 26 Jan 2019, 6:30 AM IST

Cow shri Krishna

Cow shri Krishna

एक बार श्री कृष्ण ने एक गाय से पूछा - मैंने तुझे सींग दिए ताकि तू अपनी रक्षा कर सके पर तू तो कभी किसी को मारती ही नहीं।

गाय बोली - हे कान्हा ! एक बार जब पूतना नाम की राक्षसी ने तुम्हें अपना विषैला दूध पिलाया था, तब भी तुमने उसे अपनी माँ की ही उपमा दी थी। ये मनुष्य व इनके पूर्वजों ने तो प्रतिदिन मेरा ही दूध पिया हैं। ये भले ही मुझे माँ न माने पर मैं तो इन सभी को अपना पुत्र मानती हूं, भला मैं कैसे इन्हें मार सकती हूँ।

भगवान की आंखों में अश्रु आ गए और उन्होंने उन्हीं अश्रु की बूंदों को अंजलि में लेकर ये संकल्प लिया - हे गौ मैया तू महान है, मैं चाहे जिस लोक में रहूँ, पर तेरी रक्षा के लिए मैं सदैव आता रहूंगा। इस पृथ्वी पर एक तू ही है जो मारने वाले को भी अपना पुत्र ही समझती है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग