आगरा। जाम की समस्या से पूरा आगरा परेशान है। अधिकतर चौराहों पर जाम में कब फंस जायें, पता ही नहीं चलता, लेकिन सबसे ज्यादा स्थिति खराब है, आगरा किले के पास स्थित बिजलीघर चौराहे की। यहां पर दिन भर देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी जाम से जूझते रहते हैं। आज इस जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी अमित पाठक ने इस चौराहे का दौरा किया। पहले तो कोई समझ ही नहीं पाया, कि हुआ क्या है, अचानक चौराहे पर इतना फोर्स कहां से आया, और कुछ ही मिनटों में ये चौराहा कैसे साफ हो गया। अवैध रूप से पार्किंग में खड़े वाहन चालकों में भी भगदड़ मच गई।