
SSP Agra
आगरा। एसएसपी अमित पाठक का ट्रांसफर मुरादाबाद कर दिया है, इसके साथ ही अयोध्या से आईपीएस अधिकारी जोगेन्द्र कुमार को आगरा के नये एसएसपी के रूप में कमान मिली है। आईपीएस जोगेन्द्र कुमार की कहानी हैरान कर देने वाली है। पढ़िये एक शिक्षक से आईपीएस अधिकारी बनने का सफर।
2007 बैच के आईपीएस हैं जोगेन्द्र कुमार
2007 बैच के आईपीएस अधिकारी जोगेन्द्र कुमार सिंह मूल रूप से राजस्थान के बारमेड़ जिले के रहने वाले हैं। आईपीएस जोगेंद्र कुमार वर्तमान समय में अयोध्या के एसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें आगरा में नये एसएसपी के रूप में तैनाती दी गई है।
मां का था ये सपना
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने राजस्थान बाड़मेर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। उनके पिता श्रीराम पूनियां स्कूल में टीचर थे। मां गौरी देवी का सपना था कि, वह पुलिस की नौकरी में जाएं।
शिक्षक से बने पुलिस अधिकारी
वर्ष 2001 के बाद वे कॉलेजों में टीचर के पद पर काम करते रहे। 2004 के बाद उन्होंने ACTO की नौकरी ज्वॉइन कर ली। हालांकि, इस दौरान उनके मन में पुलिस की नौकरी पाने की इच्छा भी थी। इसके बाद 2006 में वे पुलिस सर्विसेस की परीक्षा में बैठे और 2007 में उन्हें बैच मिला।
तेज तर्रार छवि
आईपीएस जोगेन्द्र कुमार तेज तर्रार छवि रखते हैं। अपराधियों में उनका खौफ रहता है। उन्होंने अयोध्या में कई बड़े मामलों का पर्दाफाश किया। मऊ में एसपी के पद पर तैनात रहते हुये उन्होंने 18 अप्रैल 2012 को 15 हजार के ईनामी बदमाश धीरज सिंह और विकास सिंह को मार गिराकर एक पांच के साल के मासूम समेत 15 हजार लोगों की जान बचाई थी। ये ऑपरेशन करीब 4.5 घंटे चला था, जिसके बाद वे चर्चा में आये।
Updated on:
8 Jun 2019, 11:56 AM IST
Published on:
8 Jun 2019, 11:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.