27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहे की सरिया हो गई शरीर के आरपार, फिर भी कर रहा बातचीत, डॉक्टर हैरान…

चिकित्सकों ने उसका एक्स रे कराया, जिसके बाद उसकी आॅपरेशन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Aug 2018, 4:35 PM IST

Iron rod

Iron rod

आगरा। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में शुक्रवार को एक ऐसा मरीज पहुंचा, जिसके पेट से सरिया आरपार हो गई थी। वह चिकित्सकों के बात कर रहा था। चिकित्सक हैरान थे। चिकित्सकों ने उसका एक्स रे कराया, जिसके बाद उसकी आॅपरेशन किया जाएगा। वहीं इस युवक को जिसने भी देखा, उसका कलेजा कांप गया।

ये भी पढ़ें - न्यू दक्षिणी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, देखें वीडियो


यहां का है मामला
ये मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी का है। यहां का रहने वाला कलुआ (28) पुत्र बहादुर सिंह राजमिस्त्री हैं। शुक्रवार को वो रमा कुंज निवासी रविन्द्र कुमार गर्ग के मकान पर निर्माण कार्य कर रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान पैर फिसलने के कारण कलुआ छत से गिर गया। नीचे लगी सरिया उसके पेट के पार हो गई। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। घायल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें - श्रावण मास के दूसरे सोमवार को परिक्रमा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन बातों का रखें ध्यान


डॉक्टर हैरान
लोगों द्वारा उसे तुरंत ही एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उसके पेट में सरिया आरपार निकली हुई थी, फिर भी वह पूरी तरह होशोहवास में दिखा और चिकित्सकों से बातचीत भी कर रहा था। चिकित्सकों ने बताया कि घायल का एक्स रे कराया गया है। इससे पता चल सके कि उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में कितना नुकसान हुआ है। इसके बाद आॅपरेशन करके सरिया को बाहर निकाला जाएगा। उधर सूचना के बाद राजमिस्त्री के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - Patrika Exclusive: पंचायत भवनों के निर्माण में बड़ा घोटाला, एक लाख में दिए गए कार्यपूर्ति के प्रमाण पत्र

ये भी पढ़ें - श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनेगा बल्केश्वर मेला, जानिए क्या होगा विशेष

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग