11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर-आगरा की फ्लाइट फिर होगी शुरू, 80 सीटर के लिए मांगी गई अनुमति

आगरा- जयपुर -आगरा हवाई यात्रा 26 जुलाई से पुन: शुरू हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 25, 2018

Jaipur Agra flight

Jaipur Agra flight

आगरा। आगरा और जयपुर के बीच फ्लाइट एक बार फिर से 26 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह जानकारी एयरपोर्ट की डायरेक्‍टर कुसुम दास ने दी। उन्होंने बताया कि आने वाला समय आगरा की एयर कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें - इंटरनेशनल सुविधाओं से अभी कोसों दूर आगरा का सिविल एन्क्लेव, एयरपोर्ट अथॉर्टी आॅफ इंडिया ने किया खुलासा


26 जुलाई से शुरू हो रही फ्लाइट
उन्‍होंने बताया कि आगरा- जयपुर -आगरा हवाई यात्रा 26 जुलाई से पुन: शुरू हो रही है। दिल्‍ली- आगरा के बीच भी प्रस्‍तावित फ्लाइट के टूरिज्‍म सीजन के साथ शुरू होना का पूरा अनुमान है। उन्‍होंने कहा कि एयर ट्रैवल से जुड़े एजेंटो और एजेंसियों के द्वारा दिखायी जा रही दिलचस्‍पी तथा अन्‍य माध्‍यमों से मिलने वाली जानकारियों से जो सकारात्‍मक संकेत मिले हैं उन्‍हे दृष्‍टिगत एयर फोर्स से 80 यात्रियों वाले वायुयानों को टेक आॅफ लैंडिंग की औपचारिक अनुमति के लिये वे लिख चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - सिविल एयर टर्मिनल के कार्य ने पकड़ी रफ्तार, जल्द कार्य पूरा होने की उम्मीद

मिलेगा बड़ा फायदा
सिविल सोसाइटी का मनना है कि 80 सीटर प्लेन कि स्पेशल फैसिलिटी के साथ परमीशन मिलने से आगरा में छोटे प्लेन पार्क करने कि फैसिलिटी का उपयोग भी किया जा सकता है। इससे टूरिज्म इंडस्ट्री के कॉर्पोरेट कंपनी भी आगरा में अपना बेस बना सकती हैं। बता दें कि सिविल सोसायटी के जनरल सैकेट्री अनिल शर्मा ने डायरेक्‍टर से अनुरोध किया कि दो महीने के बाद शुरू होने वाले टूरिजम सीजन को दृष्‍टिगत आगरा की एयर कनैक्‍टिविटी को बढ़वाने का प्रास किया जाए । जिससे लोगों को हवाई यात्रा कर आगरा आने और यहां से जाने का सुविधा जनक विकल्‍प उपलब्‍ध रहे।

ये भी पढ़ें - जानवरों को खुला छोड़ा होगा तो कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए आदेश