मनोरंजन का होगा पूरा साधन
मीडिया प्रभारी अनूप जिन्दल व मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा यूनीवर्सिटी के प्रांगण, नवरंग भवन, रिंग रोड व पुरानी विजय नगर में मनोरंजन के लिये झूले व अन्य मनोरंजक खेलों को स्थान दिया गया है तथा खानपान के लिये अलग अलग स्थानों पर फूड कोर्ट भी बनाये जा रहे हैं। राजा जनक दीपक गोयल,स्वागत अध्यक्ष उमेश गुप्ता व स्वागत मंत्री छोटे लाल बंसल , जनकपुरी अध्यक्ष मंडल के महापौर नवीन जैन,डॉ डीसी गोयल, महेश चन्द्र शर्मा व समीर चतुर्वेदी ने आगरा के सभी लोगों से अपील की है कि वं जनकपुरी पहुंचकर भगवान राम, मां जानकी के दर्शन लाभ प्राप्त करें।