5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पहले खुद किया गंदा काम, फिर अपने बड़े भाई के हवाले कर दी पत्नी और फिर ….

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और जेठ सहित छह के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 May 2018, 2:56 PM IST

raped Women

raped Women

आगरा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने ऐसा काम किया, जो शर्मसार कर देने वाला है। उसने पहले पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य किया, उसके बाद पत्नी को बड़े भाई के हवाले कर दिया। थाना एत्मादौला पहुंची पीड़िता ने बताया कि जेठ ने भी उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में पति और जेठ सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें - ज्योतिषाचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया 2019 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री

यहां का है मामला
ये मामला थाना एत्मादौला क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला का विवाह 2009 में एटा के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। बताया गया है कि पति फार्मासिस्ट है। शादी में 20 लाख रुपये से अधिक मायका पक्ष ने खर्च किए, लेकिन ससुरालीजन खुश नहीं थे। महिला ने आरोप लगाया कि सुसराल वाले दहेज में और रुपयों की मांग कर रहे थे, इसके चलते पति ने दो बार उसका गर्भपात भी करा दिया। कुछ दिनों से पति मायके के पास ही मकान में रहने लगा था। पीड़िता ने बताया कि तीन महा पहले जेठ घर आया। उसने नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेहोश हेा गई। होश आया तो पता चला, कि जेठ ने उसके साथ रेप किया है।

पति पर गंभीर आरोप
थाना एत्मादौला पहुंची पीड़िता ने अपने पति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था। जिसका विरोध करने पर मारपीट करता था। पति ने तीन महीने पहले उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पति और जेठ सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, रेप सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। एत्मादौला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश