8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: तबरेज अंसारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल, पथराव से फैली दहशत, देखें LIVE वीडियो

झारखंड के तबरेज अंसारी हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान आगरा में बड़ा बवाल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Jul 2019, 2:09 PM IST

Jharkhand mob lynching

Jharkhand mob lynching

झारखंड के तबरेज अंसारी हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान आगरा में बड़ा बवाल हो गया। यहां दुकान बंद कराने को लेकर पथराव हो गया। एकाएक हुए पथराव से भगदड़ मच गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। वहीं हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।

ये भी पढ़ें - यूपी में बड़ी वारदात: बालात्कार करने में नाकाम होने पर महिला को पिला दिया जहर, बनाई वीडियो क्लिप...

ये है पूरा मामला
Tabrez Ansari की हत्या को लेकर सोमवार सुबह आगरा में जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालने के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने के बाद जुलूस में शामिल युवकों ने लौटते समय मिश्रित आबादी वाले मंटोला के सदर भट्टी में दूसरे समुदाय की दुकानें बंद कराने की कोशिश की, बस इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें - घरवाले कर रहे थे शादी की तैयारी और दुल्हन हो गई 'गायब', पढ़िये हैरान कर देने वाली कहानी

जमकर हुआ पथराव
दुकान बंद कराने का विरोध कर रहे दूसरे समुदाय के लोगों से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस इलाके में हुए पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठियां फटकारना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मिश्रित आबादी वाले इलाकों मंटोला, मीरा हुसैनी, वजीरपुरा में तनाव फैल गया। यहां पुलिस तैनात है। बाजार बंद है। बलवाई युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - तबरेज अंसारी हत्याकांड: मेरठ के बाद इस शहर में बवाल, पथराव से फैली दहशत, बाजार हुआ बंद, देखें वीडियो