1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanwar Yatra 2022 : शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक रूट डावर्जन लागू, इन वाहनों की एंट्री बंद जानें

Kanwar Yatra 2022 कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हर शुक्रवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है तो वहीं हल्के वाहन भी परिवर्तित मार्ग से ही गुजारेंगे।
2 min read
Google source verification
Kanwar Yatra 2022 : शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक रूट डावर्जन लागू, इन वाहनों की एंट्री बंद जानें

Kanwar Yatra 2022 : शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक रूट डावर्जन लागू, इन वाहनों की एंट्री बंद जानें

कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हर शुक्रवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है तो वहीं हल्के वाहन भी परिवर्तित मार्ग से ही गुजारेंगे। आगरा एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहाकि, कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रूट डायर्वजन व्यवस्था लागू की गई है। शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक रूट डावर्जन लागू रहेगा। एटा की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन जैथरा-अलीगंज, फर्रुखाबाद होते हुए जाएंगे।

एटा से आने वाले वाहनों का रूट जानें

एटा की ओर से आने वाले हल्के वाहन व रोडवेज बसें बाईपास से अमांपुर के रास्ते कादरगंज होकर जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन अलीगढ़, जवा, नरौरा होते हुए गुन्नौर होते हुए बदायूं जाएंगे। मथुरा व हाथरस से बरेली जाने वाली रोडवेज बसें बाईपास से बिलराम रोड होती हुई कासगंज बस स्टैंड तक आएंगे। उसके बाद अमांपुर तिराहा से होकर सिढ़पुरा व पटियाली होती हुई बदायूं की ओर जाएंगी। हाथरस से आने वाले हल्के वाहन गोरहा नहर पुल से चांड़ी होते हुए सहावर की ओर जाएंगे।

यह भी पढ़ें -Indian Railway : वाराणसी के बजाय बनारस से चलेंगी ये तीन बड़ी ट्रेनें, जानें नया समय

अलीगढ़ से आने वाले वाहनों का रूट जानें

अलीगढ़ से आने वाली रोडवेज बसें अमांपुर तिराहा होती हुई सिढ़पुरा की ओर जाएंगी। जबकि हल्के वाहन गोरहा नहर होते हुए चांडी व सहावर की ओर भेजे जाएंगे। अलीगढ़ से आने वाले मालवाहक वाहन पनैठी पर ही रोके जाएंगे। अलीगढ़ से वाहन जवा, डिबाई, नरौरा होते हुए बरेली, बदायूं की ओर जाएंगे। अलीगढ़ की ओर से आने वाले छोटे वाहन बाईपास से प्रवेश करेंगे और गोरहा नहरपुल से चाड़ी चौराहा सहावरा गंजडुंडवारा होते हुए बदायूं-बरेली की ओर जाएंगे।

यह भी पढ़ें - रेलवे की नई योजना 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी 100 ट्रेनें, सिर्फ 2.5 घंटे में लखनऊ से पहुंच सकेंगे दिल्ली

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग