8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kargil Vijay Diwas: ऐसे ही नहीं मिली कारगिल युद्ध में जीत, ये अपने जो लौट के फिर न आये, पढ़िये ये स्पेशल रिपोर्ट

Kargil War में भारतीय सेना (Indian Army) और वायुसेना (Air force) ने पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाली जगहों पर हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 25 Jul 2019, 6:18 PM IST

 Kargil Martyrs

Kargil Martyrs

आगरा। देश कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 20वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 26 जुलाई, 1999 का वो दिन कभी नहीं भुलाया जा सकता, जब कश्मीर के कारगिल में 60 दिन तक चले Kargil l War में भारतीय सेना (Indian Army) और वायुसेना (Air force) ने पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाली जगहों पर हमला किया और पाकिस्तान को सीमा पार वापस जाने को मजबूर कर दिया। आज भी इस दिन को याद कर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, तो वहीं कारगिल विजय में शहीद जांबाजों को याद कर आखें भी नम हो जाती हैं। ऑपरेशन विजय (OP vijay) के तहत देश के वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय हासिल की। इनमें आगरा के भी सपूत थे, जो देश पर प्राण न्योछावर कर गए।

ये भी पढ़ें - ऑल इंडिया मेयर काउंसिल (AIMC) की दो दिवसीय बैठक में स्मार्ट सिटी, मेयर के अधिकार सहित इन 10 बड़े मामलों पर होगी चर्चा

युद्ध की जीत में आगरा का विशेष योगदान
आगरा के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने बताया कि कारगिल के युद्ध की जीत में आगरा का विशेष योगदान रहा। युद्ध में मदद के लिए आगरा डीआरडीओ से एयरोस्टेट बनाकर भेजे गए थे जिनमें कैमरे लगे हुए थे। युद्ध के दौरान ये एयरोस्टेट सीमा पार दुश्मनों पर नजर रखते थे। इसके अलावा पैरा ब्रिगेड जो एक स्पेशल फोर्स है, इसके कुछ ऑपरेशन आगरा से चले थे। वहीं आर्थिक सहायता के लिए स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा करके भेजा था। कई नौकरीपेशा लोगों ने अपने एक दिन की सैलरी सेना की मदद के लिए दान की थी।

ये भी पढ़ें - घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, सिलेंडर और रेगुलेटर की सही समय पर करा लें जांच...

जीत के बाद थोड़ी खुशी और थोड़ा गम
राजीव सक्सेना के मुताबिक कि Kargil War को जीतने के बाद लोगों को एक तरफ दुश्मनों को धूल चटा देने की खुशी थी तो वहीं अपने तमाम जवानों की शहादत का गम भी था। उन शहीदों की याद में आगरा में युद्ध स्मारक बनाया गया। इसके बाद शहीद स्मारक में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागरी प्रचारिणी सभा में कई कार्यक्रम हुए। वहीं स्कूलों में इस मुद्दे पर कई प्रोग्राम, भाषण और वाद—विवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब भी हर साल कारगिल विजय दिवस को याद करके तमाम जगहों पर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

ये भी पढ़ें - High Court था कभी इस शहर में, अब High Court Bench के लिए चल रही दशकों से लड़ाई, देखें वीडियो

इन्हें कभी नहीं भूलेगा देश और आगरा
शहीद का नाम पता
मोहन सिंह राजपूत बड़ा उखर्रा सदर, आगरा
जितेन्द्र सिंह चौहान आगरा
धर्मवीर सिंह ग्राम मलपुरा, आगरा
कुमार सिंह ग्राम बसेरी काजी किरावली, आगरा
रामवीर सिंह एचआईजी 11 ताजनगरी , आगरा
श्यामवीर सिंह एचआईजी 16 ताजनगरी, आगरा
हसन मोहम्मद खेरिया ईस्ट तहसील किरावली, सीक्यूएमएच अमरुद्दीन, आगरा