इन दिनों पितृपक्ष चल रहा है, इसके बाद नवरात्र शुरू होंगे और फिर महिलाओं का खास त्योहार करवाचौथ (Karwa Chauth 2019) आएगा। पूरे साल इस त्योहार का महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस त्योहार पर महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रहती हैं। पूजा के समय सोलह श्रंगार करती हैं, जिसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो जाती है। लिहाजा अभी से महिलाओं ने करवाचौथ (Karwa Chauth) के लिए कलेंडर देखना शुरू कर दिया है, ताकि समय रहते अपनी तैयारियों को पूरा कर सकें। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि इस बार का करवाचौथ 17 अक्टूबर को है जो महिलाओं के लिए बहुत खास होगा।