26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबको लपेटे में लेने वाले कवियों को मोदी सरकार ने लपेटा, चल रहा जीएसटी का सोटा

हरिद्वार से होगी कविता पाठ को जीएसटी से मुक्त करने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Jul 2018, 7:30 PM IST

आगरा। देश के मंचीय कवियों की राष्ट्रीय संस्था कवि सम्मेलन समिति का तीसरा वार्षिक अधिवेशन हरिद्वार के जयराम आश्रम में होगा। समिति के राष्ट्रीय सचिव व संस्थापक सदस्य हास्यकवि रमेश मुस्कान ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में कई प्रस्ताव रखे जायेंगे और चर्चा होगी। अधिवेशन में 'मंचों के बदलते स्वरुप और कविता' पर तो चर्चा होगी ही साथ ही मंच के कवियों को सरकारी सहूलियतों के विषय में भी चर्चा होगी। देश में साहित्यकारों को सम्मान व साहित्य के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक राज्य में "साहित्यकार पुरम" की स्थापना के बारे में भी विचार विमर्श होगा।

ये भी पढ़ें - यूपी के सरकारी स्कूलों का हाल, कहीं 45 बच्चों के लिए छह शिक्षक, और कहीं 147 बच्चों के स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं है तैनाती

ये होंगे मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार वेद प्रताप वैदिक होंगे तथा पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ. हरिओम पवार, डॉ. कुमार विश्वास, मधुप पाण्डेय, कुंवर बैचेन, विष्णु सक्सेना, पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, तेज नारायण बैचेन, रास बिहारी गौर सहित देश के 100 से भी अधिक कवि कवयित्रियाँ इस अधिवेशन में आएंगे।

ये भी पढ़ें - इस खबर ने मचा दी राजनीति जगत में हलचल, अमित शाह ने बंद कमरे में 10 मिनट तक क्या की चर्चा, खुला बड़ा राज

तीन वर्ष पूर्व हुआ था गठन
बता दें कि हास्य कवि अरुण जैमिनी की अध्यक्षता में तीन वर्ष पूर्व इस समिति का गठन हुआ था। रमेश मुस्कान सचिव, सर्वेश अस्थाना उपाध्यक्ष, शशांक प्रभाकर कोषाध्यक्ष तथा चिराग जैन सहसचिव हैं। इस समिति में देश के सभी राज्यों के मंचीय कवि साहित्यकार बड़ी संख्या में सदस्य हैं। इस दो दिवसीय अधिवेशन में तीन चर्चा सत्रों के अतिरिक्त काव्य पाठ भी होगा। इसके सफल आयोजन के लिए अलग अलग कई उप समितियों का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें - साहित्य भूषण से सम्मानित साहित्यकार विजय रंजन का किया चर्वणा ने अभिनंदन...

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग