नहीं मिला तूफान की तबाही का मुआवजा
किसानों ने मोहन सिंह चाहर से कहा कि 11 अप्रैल को आये तूफान से गेहूं आदि फसलें नष्ट हो गईं थीं, उनका मुआवजा दिलाया जाए। इस पर किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा है कि तीन महीने पूर्व ही शासन से किसानों के लिये मुआवजे के रूप में 52.59 करोड रुपये मिल चुका हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को ये रकम नहीं मिली है। बीमा राशि भी अभी तक नहीं मिली है। श्री चाहर ने एंलान किया है कि शासन से आये रुपयों को जब तक किसानों के खाते में नहीं पहुंचवा देंगे, तब तक अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने देंगे। श्रीचाहर के साथ रामवीर चाहर, सतीस चन्द्र, हमवीर सिंह ,चन्दन सिंह, पुष्पेन्द्र चाहर आदि मौजूद थे।