8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
यदि आपके घर में निकल आए सांप, तो आपको क्या करना है, पढ़िये ये खास रिपोर्ट
Play video

यदि आपके घर में निकल आए सांप, तो आपको क्या करना है, पढ़िये ये खास रिपोर्ट

घर में निकल आए सांप तो क्या करना है, देखें वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 22 Jul 2019, 6:28 PM IST

आगरा। मानसून के मौसम में सांप निकलने के मामलों में तेजी से इजाफा हो जाता है। कारण है कि अधिकतर सांप जमीन के अंदर रहते हैं, बारिश के सीजन में इनके बिलों में पानी भर जाता है, जिसके चलते ये अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। यदि आपके घर में सांप निकल आए, तो घबरायें नहीं। आपको क्या करना है देखिये पत्रिका की खास रिपोर्ट।


ये करना होगा आपको
महुअर गांव के नाथ सुरेश ने बताया कि यदि आपके घर में सांप निकल आता है, तो उसे छेड़ें बिलकुल भी नहीं। क्योंकि जब तक आप उसे छेड़ेंगे नहीं, तभी तक वह शांत रहेगा, यदि आपने उसके साथ कुछ भी हरकत की, तो वह हमलावर हो जाएगा। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस बात का ध्यान रखें, कि सांप घर के किस हिस्से में जा रहा है। इससे फायदा ये होगा, कि उसे पकड़ने में आसानी हो जाएगी। यदि डर से आप उस पर नजर नहीं रख पाए, तो सांप को घर में खोजना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा यदि घर में सांप घुस आए तो सभी तरफ मिट्टी तेल या फिनाइल छिड़क दें, उसकी सुगंध से सांप खुद-ब-खुद बाहर निकल जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश