30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये अटल जी क्यों बने देश के चहते, पांच बड़े कारण

परिवार के लोगों ने उनके व्यक्तित्व के बारे में दी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 17 Aug 2018, 11:15 AM IST

आगरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को एम्स में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। अटल जी की मौत पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। अटल जी को पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। कारण है अटल जी सभी के चहते थे। पत्रिका टीम ने बटेश्वर में उनके परिवारीजनों से बात की, तो उन्होंने पांच ऐसे बड़े कारण बताये, जिनकी वजह से अटल जी ने हर एक देशवासी के दिल में अपनी अलग जगह बनाई।

1. अटल जी का व्यक्तित्व बेहद शानदार था, एक बार जिससे बात कर लेते थे, उसके दिल में अपनी भाषाशैली से अलग जगह बना लेते थे। हर किसी का आदर सम्मान करते थे।

2. अटल जी छोटी सी छोटी परेशानियों को समझते थे, इसकी उदाहरण उस दौरान देखने को मिला, जब वे 6 अप्रैल 1999 को अपने गांव आये थे। प्रधानमंत्री के रूप में जब वे गांव पहुंचे, तो लोगों की भीड़ थी। इस दौरान उनके बहनोई के छोटे से घर में लोगों की भीड़ नहीं समा पा रही थी। पर्दा करने के कारण महिलाओं को परेशानी हो रही थी, गर्मी भी बहुत थी। उनकी भांजे की पत्नी गंगादेवी ने बताया कि अटल जी ने महिलाओं की परेशानी को देखते हुए, लोगों से कहा चलो गांव का भ्रमण करते हैं।

3. देश के प्रधानमंत्री होते हुए उन्हें साधारण जीवन और साधारण खान पान का शौक था। यही कारण था कि फाइव स्टार होटल का खाना ठुकाराकर उन्होंने अपने बहनाई के घर पर बैंगन का भर्ता और बाजरे की रोटी खाई।

4. वे पूरे देश को अपना गांव मानते थे और देश के लोगों को अपना परिवार। यही कारण था कि वे हर किसी से एक समान रूप से मिलते थे।

5. प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने गरीब और ग्रामीण लोगों के बारे में सकारात्मक सोच रखी। इसका उदाहरण थी हर गांव में सड़क मार्ग की योजना। इस योजना से ग्रामीण अंचल के लोगों को काफी फायदा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग