इसलिए हुई थी गिरफ्तारी
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पर आरोप था कि उनके आगरा आने पर मनाही थी फिर भी वे यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ गए। इसी को लेकर उनकी गिरफ्तारी की गई। इसको लेकर कथावाचक का कहना था कि उनके खंदौली जाने पर रोक लगाई गई थी, न कि आगरा आने पर। उनका कहना था कि वे आगरा अपने बीमार गुरू को देखने के लिए आए थे। गिरफ्तारी के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।