27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अस्पताल में एक ही बेड पर लिटाये जाते हैं महिला – पुरुष मरीज, तब डॉक्टर करते हैं इलाज

उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल कैसा है, ये आप जानकार चौंक जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 4 Aug 2018, 12:13 PM IST

Ladies men to same bed

Ladies men to same bed

आगरा। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल कैसा है, ये आप जानकार चौंक जाएंगे। आगरा के पिनाहट में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें झगड़े में घायल हुए महिला और पुरुष मरीज को एक ही बेड पर लिटा दिया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने इनका इलाज किया। ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना पिनाहट के गांव पहुंचा पुरा का है। यहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों में महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल महिला और पुरुष को एक ही बेड पर इलाज के लिए लिटा दिया गया, जबकि महिला और पुरुष के अस्पतालों में वार्ड भी अलग होते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें - चाची से हुआ प्यार, जिसके बाद भतीजे ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम

एसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
वहीं दूसरे मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनाहट पर एसीएमओ औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने सबसे पहले स्टाफ की हाजिर चैक की, जिसमें अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई व अनुपस्थित एएनएम नीतू सिंह, राजवती, अरुणा नावरिया, रीना, मैनेजर मंजू वर्मा अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। वहीं सीएससी बसई अरेला केन्द्र परिसर मे बरसात का पानी भरा हुआ होने के कारण पम्प द्वारा पानी निकालने का आदेश दिये, जिससे मच्छर पैदा न हों वहीं सीएससी जगतूपुरा पर तैनात डॉक्टर सिंधी व सफाई कर्मचारी लोकेश अनुपस्थित मिले जिनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग