30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज शनिवर है, बड़े काम का है नींबू मिर्च का टोटका, यहां के 44 परिवार यही काम करते हैं, देखें वीडियो

मोहब्बत की नगरी आगरा में करीब 44 परिवार ऐसे हैं, जिनके जीने का सहारा नींबू और मिर्च है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 17 Aug 2019, 6:35 AM IST

Lemon chilli

Lemon chilli

आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में करीब 44 परिवार ऐसे हैं, जिनके जीने का सहारा नींबू और मिर्च है। आपने दुकान, घर या दफ्तर के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च टंगी हुईं देखी होंगी। आम भाषा में इसे टोटका कहा जाता है। लोगों का मानना है कि इससे बुरी नजर नहीं लगती है, घर-बार और कारोबार खुशहाल रहता है। खैर, जो भी हो, हम इस दावे का समर्थन नहीं करते लेकिन यहां बड़ी बात यह है कि इस टोटके के सहारे ही यह परिवार अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Rashtriya Bal Swasthya Karyakram में 37 प्रकार की जन्मजात बीमारियों का फ्री में इलाज, यहां करें सम्पर्क

ये कहते हैं इन परिवार के सदस्य
डेरे में रहने वाले पप्पू और हरि व ओमप्रकाश का भी दावा है कि नीबू मिर्च टांगने से ब्यादाएं दूर भागती हैं और संकट से मुक्ति मिलती है। डेरे में रहने वाले ओमप्रकाश ने यह भी बताया कि यह इन नींबू मिर्च की मालाओं को शुक्रवार से बनाना शुरू करते हैं, जो शनिवार की भोर से आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में घरों और दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए निकलते हैं। प्रत्येक व्यक्ति करीब 500 मालाओं को लगाने का लक्ष्य लेकर निकलता है। एक माला में सात मिर्च और एक नींबू होता है, जिसकी कीमत 10 रूपये से 15 रूपये तक मिलती है।

ये भी पढ़ें - #Bhagwat गोपियों संग कान्हा का महारास देखना है तो यहां आइए, देखें वीडियो

इस वजह से चुना ये काम
नींबू मिर्च के कारोबार की वजह पूछे जाने पर ओमप्रकाश ने बताया कि पाप दादे अवगुणी थे जो शराब व अन्य नसा करने के आदि थे। ऐसे में इन परिवारों ने जीवन यापन करने के लिए नींबू मिर्च के कारोबार को चुना है जो शुक्रवार और शनिवार के दिन चलता है बाकी के दिन में रिक्शा आदि चलाने के लिए चले जाते हैं। आगरा के पचकुइयां क्षेत्र में स्थित डीआईओएस कार्यालय परिसर में करीब 44 परिवार हैं, जो डेरे में पिछले करीब 40 वर्षों से रहते हैं। मूल रूप से यह लोग खुद को फैजाबाद का बताते हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश