इस तरह दिया वारदात को अंजाम
बदमाश वहां आए और अंशुमन से कहा कि उसके पापा बुला रहे हैं। अंशुमन जैसे ही वहां से अपने पिता की ओर जाने लगा, बदमाशों ने एलआईसी अधिकारी की गाड़ी को कब्जे में लिया और अर्पित को लेकर वहां से भाग निकले। घटना के समय पुलिस जीप सामने ही खड़ी थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने शहर भर में चेकिंग कराई, जिसके चलते अपहर्ता खंदौली क्षेत्र में अर्पित को छोड़कर फरार हो गए। हालांकि कार का पता नहीं चला है।