31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद पहली बार मायके आई युवती से मिलने पहुंचा पुराना आशिक, मां को कर दिया कमरे में बंद और फिर… देखें वीडियो

शादी के दो माह बाद पहली बार रक्षाबंधन और हरियाली तीज के त्योहार पर युवती अपने मायके आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Aug 2019, 5:07 PM IST

Young Man

Young Man

आगरा। शादी के दो माह बाद पहली बार रक्षाबंधन और हरियाली तीज के त्योहार पर युवती अपने मायके आई थी। इस बात की खबर जब उसके पुराने आशिक को लगी, तो वह घर पहुंच गया। उसने युवती की मां को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद छत पर कपड़े सुखा रही युवती पर चाकुओं से हमला बोल दिया। युवती की चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके की ओर दौड़ पड़े, तो आरोपी युवक ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान हुईं बंद, लगाया गया ऐसा पोस्टर, देखकर रह जाएंगे हैरान

यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के कैलाश मोड़ का है। बताया गया है कि दो माह पूर्व ही युवती की शादी हुई थी। हरियाली तीज के अवसर पर वह अपनी ससुराल से मायके आ गई थी। शुक्रवार दोपहर वह छत पर कपड़ो सुखाने के लिए गई थी। तभी वहां युवक आ गया, पुलिस की मानें तो ये युवक उसका पुरानी प्रेमी है। बताया गया है कि उसने युवती की मां को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और दौड़ता हुआ छत पर चढ़ गया। वहां पर कपड़े रस्सी पर डाल रही युवती पर उसने चाकुओं से हमला बोल दिया।

ये भी पढ़ें - August Kranti: महिला नायक जिनके जुनून से छूट गये थे अंग्रजों के पसीने, थाने में फेंक दिया था बम

दोनों हुए लहूलुहान
आरोपी युवक ने एक के बाद एक कई वार युवती पर किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके पर आ गए। उससे पहले ही आरोपी युवक ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष सिकंदरा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे में बंद मां को मुक्त कराया। जब मां ने पुत्री को लहूलुहान हालत में देखा, तो वो बेसुध हो गई। पुलिस ने घायल युवती और युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अगस्‍त क्रांति की दो बड़ी घटनाएं, बरहन रेलवे स्टेशन और चमरौला कांड, आजादी के दीवानों ने हिला दी थी गोरी हुकूमत

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश